8 अगस्त 2014 - 02:18
नूरी मालिकी ने इराक़ संकट के पीछे इस्राईल का हाथ बताया।

नूरी मालिकी ने इराक़ संकट में ज़ायोनी सरकार की डायरेक्ट भूमिका की ओर इशारा करते हुए कहा कि ज़ायोनी सरकार अपने तत्वों के माध्यम से इराक़ में संकट खड़ा कर रही है।

अबनाः विलायत पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार नूरी मालिकी ने इराक़ संकट में ज़ायोनी सरकार की डायरेक्ट भूमिका की ओर इशारा करते हुए कहा कि ज़ायोनी सरकार अपने तत्वों के माध्यम से इराक़ में संकट खड़ा कर रही है। इराक़ के प्रधानमंत्री नूरी मालिकी ने संसद के आज के सत्र में इराक़ के प्रधानमंत्री के रूप में सबसे बड़े संसदीय धड़े की ओर से नामित उम्मीदवार तय किये जाने की ओर इशारा करते हुए कहा कि संविधान और जनता की इच्छाओं का सम्मान ज़रूरी है। क्योंकि संविधान का उल्लंघन विदेशी हस्तक्षेप के लिए मैदान तैयार करने का कारण बन सकती है।